Posts
रायला ईरांस चोराये पर स्वस्थ भारत के तहत पहुची साईकिल रैली का स्वागत किया ईरांस चोराये । स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा का ईरांस युवा मंडल द्वारा ढोल नगाडो द्वारा भव्य स्वागत।
- Get link
- X
- Other Apps
रायला मुकेश चौधरी रिपोर्टर महात्मा गांधी की 150वीं ज यंती के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा शनिवार को रायला स्थिति ईरांस चौराहे पहुंची यात्रा दल के सदस्यों का नेहरू युवा संस्थान ईरांस द्वारा माला पहनाकर ढोल नगाड़े के साथ तिलक लगाकर ,साफा बन्दवाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के प्रभारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि यह यात्रा भारत वर्ष में 18000 किलोमीटर का सफर तय करेगी एवं 303 शहरों में जाएगी जिसमें आम जन को स्वस्थ रहने पोष्टिक व अच्छा भोजन करने, सही चुनने से संबंधित संदेश देने के लिए भीलवाड़ा से निकलकर विजयनगर जाते समय ईरांस चौराहे पर वीडियो वेन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश प्रसारित किया । इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुस्ताक खान ,एनसीसी प्रभारी राजेश कुमार यादव ,राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक सांवरलाल जाट, सुशील कुमार लोढ़ा, नानूराम गाडरी, मुकेश कुमार चौधरी , भीमशंकर जाट ,गोपाल लाल कुमावत ,भेरु लाल जाट, मोतीराम ,डालचन्द लोहार ,दिनेश मेघव...
आसीन्द में पटवारी व गिरदावर को ईवीएम व वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण
- Get link
- X
- Other Apps
मुकेश चौधरी रिपोर्टर आसीन्द में पटवारी व गि रदावर को ईवीएम व वीवी पेट का दिया प्रशिक्षण उपखंड अधिकारी संतोष कुमार गोयल ने पटवारी व गिरदावर को दिये आवश्यक दिशा - निर्देश लोक सभा आम चुनाव 2019 के लिए विधानसभा क्षेत्र आसींद 177 के लिये पंचायत समिति आसीन्द के सभा भवन में ईवीएम व वीवीपेट का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ । इस प्रशिक्षण में विधानस सभा क्षैत्र आसीन्द में आने वाली आसीन्द, हुरड़ा बदनोर तहसील के तहसीलदार , नायब तहसीलदार, गिरदावर व पटवारीयों ने भाग लिया । इसमें पटवारी व गिरदावरों को ईवीएम एवं वीवीपैट का व्यवहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया । उपखंड अधिकारी संतोष कुमार गोयल ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि पटवारी व गिरदावर को ईवीएम व वीवीपेट की जानकारी अति आवश्यक है क्योकि अपने क्षेत्र में आम मतदाताओं से जुड़े होते है । अतः आप मतदाताओं को ईवीएम वीवीपट के बारे में बताएं एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें । आप स्वयं आज ईवीएम वीवीपट की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण ले ताकि जन सामान्य को इसकी जानकारी दे सकें एवं उनके प्रश्नों के...
आसीन्द विधान सभा क्षैत्र आसींद में बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित ।
- Get link
- X
- Other Apps
मुकेश चौधरी रिपोर्टर उपखंड अधिकारी संतोष कुमार गोयल ने बीएलओ को दिये आवश्यक दिशा - निर्देश , लोक सभा आम चुनाव 2019 के लिए विधानसभा क्षेत्र आसींद 177 के लिये रा.उ.मा.विद्यालय आसीन्द में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ । इस प्रशिक्षण में 318 बीएलओ व 31 सुपरवाइजर ने भाग लिया । इसमें बीएलओ एवं सुपरवाइजर को ईवीएम एवं वीवीपैट का व्यवहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया । उपखंड अधिकारी संतोष कुमार गोयल ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि बीएलओ अपने क्षेत्र में आम मतदाताओं से जुड़ा हुआ होता है । अतः आप मतदाताओं को ईवीएम वीवीपट के बारे में बताएं एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें । आप स्वयं आज ईवीएम वीवीपट की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण ले ताकि जन सामान्य को इसकी जानकारी दे सकें एवं उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हं संतुष्ट कर सके । अपने क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे में जागरूक करे । ईवीएम वीवीपट सभी प्रकार से सुरक्षित मशीन है । मतदाता द्वारा बेलेट यूनिट से मतदान का बटन के बाद वीवीपेट में 7 सेकंड तक मतदाता द्वारा मतदान...
रायला ईरास में गणतंत्र दिवस पर छात्रा ने ग्रामवासियों को दिलाई मतदान की शपथ तथा धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस ।
- Get link
- X
- Other Apps
मुकेश चौधरी रिपोर्टर रायला ईरास में गणतंत्र दिवस के मौ के पर राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय इरास प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच संतरा देवी खटीक तथा प्रधानाचार्य मदन मोहन व्यास विशिष्ट अतिथि डेयरी व्यवस्थापक नंद राम जाट तथा वार्ड पंच जितेंद्र सेन, जीएसएस व्यवस्थापक महेंद्र जाट , नेहरू युवा मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष सांवर जाट के द्वारा ध्वजारोहण किया तथा छात्र-छात्राओं ने ध्वज को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया तथा देशभक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी । 70वे गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय की छात्रा प्रियंका के द्वारा विद्यालय स्टाफ तथा ग्राम वासियों को मतदान कि शपथ दिला कर अपना अमूल्य वोट को व्यर्थ में न गवा कर अधिक से अधिक मतदान करने की प्रेरणा दी गई थी । वहीं अन्य छात्र छात्राएं देशभक्ति गीतों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से व हर्षोल्लास से मनाया गया था तथा ग्राम के पंचायत भवन आंगनवाड़ी केंद्र आदि में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया है । इस मौके पर शिव जाट , प्रजीत गुर्जर , जगदीश जाट , भीमशंकर जाट , म...
आसींद के एसडीएम तथा भू अभिलेख निरीक्षक कल होंगे जिला कलेक्टर से सम्मानित ।
- Get link
- X
- Other Apps
मुकेश चौधरी रिपोर्टर आसींद एसडीएम डॉक्टर दिनेश रॉय सापेला होगें कल जिला स्तर पर सम्मानित । अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा साथ ही आसींद तहसील में कार्यरत भू- अभिलेख निरीक्षक अशोक कुमार पारीक भी होंगे जिला स्तर पर 26 जनवरी को होंगे सम्मानित कल जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह भीलवाडा मे जिला कलेक्टर के द्वारा सम्मानित किया जाएगा वर्तमान मे में डॉक्टर दिनेश रॉय सापेला हैंआसींद उपखंड अधिकरी के पद पर कार्यरत
लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला
- Get link
- X
- Other Apps
लोकसभा चुनावों के साथ इस बार 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भी वोटिंग होनी है. सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ भारतीय हिस्सा लेंगे और 23 मई को चुनावी नतीजों का ऐलान होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (फोटो- AP)मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सात चरणों में देशभर की लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होगी और 19 मई को आखिरी चरण की वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को चुनावी नतीजों का ऐलान होगा. 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है और इससे पहले ही देश अपना नया प्रधानमंत्री चुन लेगा. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुये बताया कि पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जायेगी और आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है. साल 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव 9 चरण में कराया गया था. किस राज्य में कब वोटिंग पहला चरण 11 अप्रैल: (20 राज्यों की 91 सीटें) आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1...
हुक्का बार को NGT से राहत, प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं
- Get link
- X
- Other Apps
राजधानी दिल्ली में चल रहे हुक्का बार को लेकर The National Green Tribunal (NGT) ने गुरुवार को बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने दिल्ली में हुक्का बार को बंद कराने के लिए लगाई गई याचिका को खारिज करते हुए कहा कि हुक्का बार को एनजीटी एक्ट के अंतर्गत प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं किया जा सकता. राजधानी दिल्ली में चल रहे हुक्का बार को लेकर The National Green Tribunal (NGT) ने गुरुवार को बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने दिल्ली में हुक्का बार को बंद कराने के लिए लगाई गई याचिका को खारिज करते हुए कहा कि हुक्का बार को एनजीटी एक्ट के अंतर्गत प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में शामिल नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैलता बल्कि यह बंद कमरे में की जाने वाली चीज है. हालांकि दिल्ली सरकार ने पिछले साल कई हुक्का बार को बंद कराया था, लेकिन फिर भी दिल्ली में सैकड़ों हुक्का बार अभी भी चल रहे हैं. ऐसे हुक्का बार के लिए कोर्ट की ओर से आया यह फैसला बेहद राहत भरा है. इस याचिका के खारिज होने और एनजीटी की ओर से हुक्का को एनजीटी एक्ट में प्रदूषण फैलाने वाली चीजों में शामिल नहीं किए जान...
कुंभ से मोदी सरकार पर RSS का तंज- '2025 में बनेगा राम मंदिर'
- Get link
- X
- Other Apps
अयोध्या में राम मंदिर की पहल न करने से नाराज Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) ने अब केंद्र की मोदी सरकार पर सीधे तौर पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. आरएसएस को ऐसा लगता है कि अगर मोदी सरकार फिर से सत्ता में आ भी गई तो मंदिर निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं करेगी. अयोध्या में राम मंदिर की पहल न करने से नाराज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अब केंद्र की मोदी सरकार पर सीधे तौर पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. आरएसएस को ऐसा लगता है कि अगर मोदी सरकार फिर से सत्ता में आ भी गई तो मंदिर निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं करेगी. इस बारे में आरएसएस में नंबर दो माने जाने वाले सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने गुरुवार को प्रयागराज के कुंभ मेले में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार पर इशारों-इशारों में निशाना साधा और व्यंग्य करते हुए कहा कि राम मंदिर साल 2025 में बनेगा. भैया जी जोशी ने कहा कि जब राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा तो देश तेजी से विकास करने लगेगा. इस कार्यक्रम में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर अब भी बहुत सी चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने की जरूरत है. उनके मु...
सफदरजंग हॉस्पिटल विवाद: मरीज को गुंडों की तरह पीटते दिखे डॉक्टर
- Get link
- X
- Other Apps
सफदरजंग अस्पताल घटना मामले में नया मोड़ आ गया है.सीसीटीवी के नए फुटेज में डॉक्टर मरीज को पीटते दिख रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों सफदरजंग अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टरों ने 2 दिन की हड़ताल की थी, जिसकी वजह उनके साथ हुई मारपीट बताया गया था. लेकिन हड़ताल खत्म होने के 3 दिन बाद अस्पताल में लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल घटना मामले में नया मोड़ आ गया है.सीसीटीवी के नए फुटेज में डॉक्टर मरीज को पीटते दिख रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों सफदरजंग अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टरों ने 2 दिन की हड़ताल की थी, जिसकी वजह उनके साथ हुई मारपीट बताया गया था. लेकिन हड़ताल खत्म होने के 3 दिन बाद अस्पताल में लगे कुछ सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं . फुटेज में साफ दिख रहा है कि मरीज नहीं बल्कि खुद डॉक्टर ही मरीज और उसके साथियों के साथ मारपीट कर रहे हैं. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल कॉरिडोर में अपने पेट दर्द का इलाज कराने आए मरीज अक्षय साइड में खड़े हुए नजर आते हैं. तभी अचानक से 3 से 4 डॉक्टर आते हैं और अक्षय पर हमला कर देते हैं और बिना रुके अक्षय के मुंह पर एक के बाद ...
राजस्थानः लेडी डॉन की करतूत, सरपंच को अगवा कर वसूले 20 लाख
- Get link
- X
- Other Apps
Lady Don जब सरपंच को धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने का मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई. पुलिस की जांच सीकर से अजमेर सेंट्रल जेल जा पहुंची. पुलिस को पता चला कि वसूली लेडी-डॉन दौलत बानो के गैंग ने की है. राजस्थान के सीकर में एक सरपंच को अगवा कर ब्लैकमेल करने और उससे 20 लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है. इस काम को जिस गैंग ने अंजाम दिया है, उसकी सरगना एक लेडी डॉन है. पुलिस के मुताबिक उसने ये वसूली अजमेर जेल में बंद गैंगस्टर मदन सिंह के कहने पर की है. पुलिस को लेडी डॉन की कॉल डिटेल से इस बात के सबूत मिल हैं. पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामला नेतड़वास के सरपंच रामदेव सिंह से जुड़ा है. जब सरपंच को धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने का मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई. पुलिस की जांच सीकर से अजमेर सेंट्रल जेल जा पहुंची. पुलिस को पता चला कि वसूली लेडी-डॉन दौलत बानो के गैंग ने की है. पुलिस ने जब उसकी कॉल डिटेल खंगाली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि दौलत बानो अजमेर सेन्ट्रल जेल में बंद मदन सिंह के संपर्क में थी. ACP आस मोहम्मद ने ज...
लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान
- Get link
- X
- Other Apps
शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...
Delhi Cold Wave: दिल्ली में ठंड का जानलेवा अटैक, 14 दिन में 96 लोगों की मौत का दावा
- Get link
- X
- Other Apps
दिल्ली में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. सूरज ढलते ही आग के बिना खुले में आना जाना चुनौती भरा हो गया है. ऐसे में बेघर लोगों के लिए और ज्यादा परेशानी पैदा हो गई है. ठंड का प्रकोप इतना ज्यादा है कि 1 से 14 जनवरी तक 96 बेघर लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है. 1 से 14 जनवरी तक का आंकड़ा पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी ने राजधानी दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में पारा काफी नीचे ला दिया है. सर्द हवाओं ने घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. ऐसे में बेघर लोगों की जिंदगी बेहाल है. हालात इतने खराब हैं कि राजधानी में 14 दिनों के अंदर 96 बेघर लोगों की मौत हो गई है. मौत के इस आंकड़े से न सिर्फ ठंड के प्रकोप का अंदाजा लगाया जा सकता है, बल्कि यह भी समझा जा सकता है कि जिनके सिर पर छत नहीं, उनके लिए दिल्ली कितनी तैयार है. ठंड से मौत का यह दावा सीएचडी नाम की एजेंसी ने किया है. कपकपाती ठंड की वजह से दिल्ली में 1 से 14 जनवरी के बीच 96 बेघर लोगों की मौत हो चुकी है. हैरान करने वाले यह आकंड़े सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवेलपमेंट के हैं. सबसे ज्यादा मौत नार्थ दिल्ली में हुई हैं. सेंटर फॉर होलिस्टिक ड...
NDMC का बजट आया, प्रदूषण नियंत्रण पर रहेगा जोर
- Get link
- X
- Other Apps
NDMC ने साल 2019-20 का अपना बजट पेश कर दिया है. इस बजट में जहां प्रदूषण को कम करने के उपायों पर जोर दिया गया है, वहीं सुरक्षा पर भी फोकस किया गया है. इसके अलावा स्कूलों को और अधिक हाई टेक बनाने पर भी बजट में प्रमुखता से रखा गया है. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने साल 2019-20 का सालाना बजट पेश किया. एनडीएमसी ने आगामी साल के लिए चार हजार करोड़ से ज्यादा का बजट बनाया है. इसमें नई दिल्ली को और अधिक हाईटेक बनाने से लेकर प्रदूषण मुक्त बनाने पर जोर दिया गया है. एनडीएमसी ने 4144 करोड़ का व्यय बजट बनाया है, जिसमें सबसे ज्यादा 34 फीसदी यानी 1400 करोड़ रुपए सिर्फ बिजली पर ही खर्च होंगे. इसके अलावा 30 फीसदी यानी 1242 करोड़ रुपए सामान्य प्रशासन पर खर्च किया जाएगा. वहीं, शिक्षा पर पांच फीसदी और स्वास्थ्य पर 8 फीसदी खर्च किया जाएगा. बजट की सौगात एनडीएमसी कई नई सुविधाएं देने जा रही है. एनडीएमसी का फोकस नई टेक्नोलॉजी से लेकर प्रदूषण पर रहने वाला है. स्मार्ट सिटी के तहत सभी पार्किंग की सीसीटीवी की लाइव फीड दी जाएगी. एनडीएमसी इलाके में केबल टीवी किफायती दरों में मिलेगा. सभी बिजली के मीटर स्म...
सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी
- Get link
- X
- Other Apps
सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...
फैक्ट चेक: क्या राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के अहिंसा मंत्र का श्रेय इस्लाम को दिया?
- Get link
- X
- Other Apps
राहुल गांधी के बयान को इस्लाम से जोड़ कर पेश करने वाली पोस्टों को ये स्टोरी लिखे जाने तक 11,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका था. इनमें दिए राहुल गांधी के 9 सेकंड के वीडियो में उन्हें ये कहते सुना जा सकता है महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार प्राचीन भारतीय दर्शन-शास्त्र से लिया था, इस्लाम से लिया था. क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुबई के हालिया दौरे में अपने भाषण में ऐसा कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार इस्लाम से लिया था? ऐसा दावा कई फेसबुक पेजों के जरिए सर्कुलेट किया जा रहा है. ऐसे पेजों में Nation with NaMo, PMO India: Report Card और Shankh Naad शामिल हैं. बता दें कि राहुल गांधी 11 और 12 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर थे. इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया. दुबई में भारतीय समुदाय से बात करते हुए राहुल गांधी ने महात्मा गांधी का ज़िक्र करने पर कहा कि उनके अहिंसा के विचार के लिए ना सिर्फ इस्लाम बल्कि ईसाई और यहूदी जैसे दूसरे धर्मों को भी दिया. राहुल के बयान को इस्लाम से जोड़ कर पेश करने वाली पोस्टों...
लोस चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने शाह फरवरी और मोदी मार्च में आएंगे उत्तराखंड
- Get link
- X
- Other Apps
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च माह में उत्तराखंड आ सकते हैं। राष्ट्रीय परिषद् की बैठक से लौटे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने मोदी के दौरे के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन प्रयास कर रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री का उत्तराखंड में एक दौरा हो जाए। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा तय है। वे दो फरवरी को दून आएंगे। इस दौरान वे त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद से दोनों वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से पार्टी कार्यकर्ता गदगद हैं। दो लोकसभाओं का त्रिशक्ति सम्मेलन होने जा रहे हैं। पार्टी राष्ट्रीय परिषद से बूथों को अधिक से अधिक मजबूत करने का संकल्प लेकर आई है। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर जाएंगे। from News BaBa http://bit.ly/2VVIVts via IFTTT from Gujarat News http://bit.ly/2M8...
पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील
- Get link
- X
- Other Apps
प्रयागराज में आज से कुंभ मेले का आगाज हो गया है। यहां करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था गंगा में स्नान करने के लिए आ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीटर पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि प्रयागराज में आरंभ हो रहे पवित्र कुम्भ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि इस अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विविधताओं के दर्शन होंगे। मेरी कामना है कि अधिक से अधिक लोग इस दिव्य और भव्य आयोजन का हिस्सा बनें। from News BaBa http://bit.ly/2VTF5B1 via IFTTT from Gujarat News http://bit.ly/2MeJ72s via IFTTT
बीजेपी को हराने के लिए सपा-बसपा गठबंधन का समर्थन करेगी भीम आर्मी
- Get link
- X
- Other Apps
चंद्रशेखर आजाद ने एक रैली को संबोधित करते हुए यूपी में सपा और बसपा के चुनावी गठबंधन को स्वागत किया. साथ ही उन्होंने बीजेपी को यूपी में हराने के लिए इस गठबंधन को पूरी तरह से समर्थन देने का भी ऐलान किया. भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आने वाले लोकसभा चुनावों मे पटखनी देने के लिए भीम आर्मी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी(सपा-बसपा) गठबंधन का समर्थन करेगी. चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में संत रविदास छात्रावास में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे. बताया जाता है कि भीम आर्मी द्वारा संचालित भीम स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए ये रैली रखी गई थी. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उतर प्रदेश में बीजेपी को हराने के लिए एक सामाजिक गठबंधन बने. सपा-बसपा के गठबंधन से उनका यह सपना पूरा हुआ है. यह गठबंधन बीजेपी को उत्तर प्रदेश में रोकने का काम करेगा. भीम आर्मी चीफ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि अगर बीजेपी ने किसी दलित को भी पार्टी से टिकट दिया तो भी उसे वोट मत देना. एक ट्वीट के जरिए भीम आर्मी च...