आसीन्द विधान सभा क्षैत्र आसींद में बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित ।
मुकेश चौधरी रिपोर्टर 
उपखंड अधिकारी संतोष
कुमार गोयल ने बीएलओ को दिये आवश्यक दिशा - निर्देश ,
लोक सभा आम चुनाव 2019 के लिए विधानसभा क्षेत्र आसींद 177 के लिये रा.उ.मा.विद्यालय आसीन्द में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ । इस प्रशिक्षण में 318 बीएलओ व 31 सुपरवाइजर ने भाग लिया । इसमें बीएलओ एवं सुपरवाइजर को ईवीएम एवं वीवीपैट का व्यवहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया ।
उपखंड अधिकारी संतोष कुमार गोयल ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि बीएलओ अपने क्षेत्र में आम मतदाताओं से जुड़ा हुआ होता है । अतः आप मतदाताओं को ईवीएम वीवीपट के बारे में बताएं एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें । आप स्वयं आज ईवीएम वीवीपट की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण ले ताकि जन सामान्य को इसकी जानकारी दे सकें एवं उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हं संतुष्ट कर सके । अपने क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे में जागरूक करे ।
ईवीएम वीवीपट सभी प्रकार से सुरक्षित मशीन है । मतदाता द्वारा बेलेट यूनिट से मतदान का बटन के बाद वीवीपेट में 7 सेकंड तक मतदाता द्वारा मतदान किए गए प्रत्याशी का नाम व उसका चुनाव चिन्ह प्रदर्शित होता है जिसको देख कर मतदाता को यह संतुष्टि हो जाती है कि उसने जिस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है उसका वोट उसी को गया है ।
स्वीप पर चर्चा करते हुए उपखंड अधिकारी ने बताया कि लोकतन्त्र में प्रत्येक मत का महत्व है । अधिकतम मतदान लोकतन्त्र को मझबूत करता है । आपके क्षैत्र में ग्रामीण चोपाल पर मतदाताओं को मतदान का महत्व समझायें । आप सभी अपने बूथ पर अधिकतम मतदान हो इस हेतु मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करें । मतदान दिवस 29 अप्रेल 2019 को सभी मतदाताओं को बूथ तक लेकर आवें ।
ग्रामीण चोपाल पर मतदान के महत्व की चर्चा हो –
मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करें बीएलओ –
प्रत्येक बूथ पर सामान्य सूविधा उपलब्ध हो इसकी सूनिश्चितता हो ---
संतोष कुमार गोयल उपखंड अधिकारी आसीन्द
बूथ लेवल पर सामान्य सुविधा की चर्चा करते हुए उपखंड अधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक बूथ पर रैंप, सुविधाएं, पेयजल, विद्युत व फर्नीचर उपलब्ध हो इसकी सुनिश्चित करें । आपके क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन हो इसकी भी सुनिश्चित की जावे । प्रशिक्षण में उपखंड अधिकारी संतोष कुमार गोयल, तहसीलदार भूपेंद्र कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार गोपाल लाल मटोलिया, मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा, नरेश जोशी, वर्दी चंद कुमावत, बृजराज मीणा,सरीता मीणा पटवारी आदि उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment