रायला ईरास में गणतंत्र दिवस पर छात्रा ने ग्रामवासियों को दिलाई मतदान की शपथ तथा धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस ।
मुकेश चौधरी रिपोर्टर रायला 
ईरास में गणतंत्र दिवस के मौ
के पर राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय इरास प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच संतरा देवी खटीक तथा प्रधानाचार्य मदन मोहन व्यास विशिष्ट अतिथि डेयरी व्यवस्थापक नंद राम जाट तथा वार्ड पंच जितेंद्र सेन, जीएसएस व्यवस्थापक महेंद्र जाट , नेहरू युवा मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष सांवर जाट के द्वारा ध्वजारोहण किया तथा छात्र-छात्राओं ने ध्वज को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया तथा देशभक्ति गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी । 
70वे गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय की छात्रा प्रियंका के द्वारा विद्यालय स्टाफ तथा ग्राम वासियों को मतदान कि शपथ दिला कर अपना अमूल्य वोट को व्यर्थ में न गवा कर अधिक से अधिक मतदान करने की प्रेरणा दी गई थी । वहीं अन्य छात्र छात्राएं देशभक्ति गीतों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से व हर्षोल्लास से मनाया गया था तथा ग्राम के पंचायत भवन आंगनवाड़ी केंद्र आदि में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया है ।
इस मौके पर शिव जाट , प्रजीत गुर्जर , जगदीश जाट , भीमशंकर जाट , महेंद्र सिंह ,भंवर गिरी , बाबूलाल जाट , सांवर जाट , यशपाल जाट , गोवर्धन बलाई , शंकर जाट , मोहित सिह सहित ग्रामवासियों ने गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया ।
Comments
Post a Comment