आसीन्द में पटवारी व गिरदावर को ईवीएम व वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण
मुकेश चौधरी रिपोर्टर
आसीन्द में पटवारी व गि

रदावर को ईवीएम व वीवी
पेट का दिया प्रशिक्षण
उपखंड अधिकारी संतोष कुमार गोयल ने पटवारी व गिरदावर को दिये आवश्यक दिशा - निर्देश
लोक सभा आम चुनाव 2019 के लिए विधानसभा क्षेत्र आसींद 177 के लिये पंचायत समिति आसीन्द के सभा भवन में ईवीएम व वीवीपेट का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ । इस प्रशिक्षण में विधानस सभा क्षैत्र आसीन्द में आने वाली आसीन्द, हुरड़ा बदनोर तहसील के तहसीलदार , नायब तहसीलदार, गिरदावर व पटवारीयों ने भाग लिया । इसमें पटवारी व गिरदावरों को ईवीएम एवं वीवीपैट का व्यवहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया ।

उपखंड अधिकारी संतोष कुमार गोयल ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि पटवारी व गिरदावर को ईवीएम व वीवीपेट की जानकारी अति आवश्यक है क्योकि अपने क्षेत्र में आम मतदाताओं से जुड़े होते है । अतः आप मतदाताओं को ईवीएम वीवीपट के बारे में बताएं एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें । आप स्वयं आज ईवीएम वीवीपट की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण ले ताकि जन सामान्य को इसकी जानकारी दे सकें एवं उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट कर सके । अपने क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे में जागरूक करे ।

प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुये तहसील आसीन्द भूपेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि ईवीएम वीवीपट सभी प्रकार से सुरक्षित मशीन है । मतदाता द्वारा बेलेट यूनिट से मतदान का बटन के बाद वीवीपेट में 7 सेकंड तक मतदाता द्वारा मतदान किए गए प्रत्याशी का नाम व उसका चुनाव चिन्ह प्रदर्शित होता है जिसको देख कर मतदाता को यह संतुष्टि हो जाती है कि उसने जिस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है उसका वोट उसी को गया है ये चर्चा आप सभी आम मतदाताओं के मध्य करें ।
बूथ लेवल पर सामान्य सुविधा की चर्चा करते हुए उपखंड अधिकारी ने सभी पटवारी व भू.अ.नि. को निर्देशित किया कि वे संवय भी एक बार बूथ का अवलोकन करें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बूथ पर रैंप, सुविधाएं, पेयजल, विद्युत व फर्नीचर उपलब्ध हो इसकी सुनिश्चित करें । आपके क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन हो इसकी भी सुनिश्चित की जावे । प्रशिक्षण में उपखंड अधिकारी संतोष कुमार गोयल, तहसीलदार आसीन्द भूपेंद्र कुमार वर्मा, तहसीलदार बदनोर नवलराम मीणा , नायब तहसीलदार शम्भूगढ गोपाल लाल मटोलिया व समस्त पटवारी व गिरदावर उपस्थित रहे ।

Comments
Post a Comment