आसींद न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 9602177284

रायला ईरांस चोराये पर स्वस्थ भारत के तहत पहुची साईकिल रैली का स्वागत किया ईरांस चोराये । स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा का ईरांस युवा मंडल द्वारा ढोल नगाडो द्वारा भव्य स्वागत। 

रायला मुकेश चौधरी रिपोर्टर


 महात्मा गांधी की 150वीं ज यंती के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा शनिवार को रायला स्थिति ईरांस चौराहे  पहुंची यात्रा दल के सदस्यों का नेहरू युवा संस्थान ईरांस द्वारा माला पहनाकर ढोल नगाड़े के साथ तिलक लगाकर ,साफा बन्दवाकर भव्य स्वागत किया गया। 


 इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के प्रभारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि यह यात्रा भारत वर्ष में 18000 किलोमीटर का सफर तय करेगी एवं 303 शहरों में जाएगी जिसमें आम जन को स्वस्थ रहने पोष्टिक व  अच्छा भोजन करने, सही चुनने से संबंधित संदेश देने के लिए भीलवाड़ा से निकलकर विजयनगर जाते समय ईरांस चौराहे पर वीडियो वेन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश प्रसारित किया । 


 इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुस्ताक खान ,एनसीसी प्रभारी राजेश कुमार यादव ,राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक सांवरलाल जाट, सुशील कुमार लोढ़ा, नानूराम गाडरी, मुकेश कुमार चौधरी , भीमशंकर जाट ,गोपाल लाल कुमावत ,भेरु लाल जाट, मोतीराम ,डालचन्द लोहार ,दिनेश मेघवंशी, शिव लाल जाट, दिनेश चौधरी सहित एनसीसी कैडेट्स, चिकित्सा स्टाफ आसपास के गावो के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी मौजूद थे । रायला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सुभीता कुमारी सहित स्टाफ के साथी तथा रायला पुलिस की गाड़ी भी साइकिल रैली के साथ चलती रही थी ।

 



-: दल प्रभारी सतीश कुमार ने भीलवाड़ा जिले में यात्रा के अनुभव बताते हुए   कहा कि:- भीलवाडाजिले वासियों ने उक्त यात्रा के दौरान जगह जगह स्वागत किया गया और खासकर नेहरू युवा केंद्र संगठन ,चिकित्सा विभाग एवं एनसीसी छात्रों ,शहर वासियों ग्रामीण युवा मंडलो द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा युवाओं को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि ईटिंग हेल्दी ,ईटिंग  सेफ,  ईटिंग फोर्टीफाइड संदेश को युवा वर्ग द्वारा घर-घर पहुंचाया जाए जिससे सही अर्थों में देश के नागरिक स्वस्थ रह सके और यात्रा का उद्देश्य पूर्ण हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान BJP की दूसरी लिस्ट: ज्ञानदेव समेत 15 MLA, 3 मंत्रियों के टिकट कटे