आसीन्द मतदाताओं के लिए बूथ को सजाया शादी के मंडप की तरह
मुकेश चौधरी रिपोर्टर
आसीन्द मतदाताओं के लिए बूथ को सजाया शादी के
मंडप की तरह
फिर एक नई पहल करते हुए रिटर्निंग अधिकारी आसींद डॉ दिनेश राय सापेला ने आसींद के बूथ नंबर 104 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसींद में बूथ को शादी के मंडप की तरह सजाया जो काफी चर्चित हो रहा है जहां कल मतदाता आनंद से सुगम मतदान कर सके
भारत निर्वाचन आयोग की सुगम मतदान की पहल को साकार करते हुए आसींद के बूथ नंबर 104 को शादी के मंडप की तरह सजाया
लोकतंत्र के महान पर्व मतदान दिवस पर मतदाताओं को सुगमता से व सरलता से मतदान हो इसके लिए बूथ नंबर 104 पर इसके मुख्य द्वार पर बीएलओ मतदाता सूची लेकर बैठेगा वह आने वाले मतदाता से उनका नाम पता पूछ कर आगे जाने देगा इसके बाद अगले काउंटर पर मतदाता का स्वागत माला व तिलक लगाकर तथा गुड व चोकलेट देकर किया जाएगा इसके बाद आगे प्रतीक्षालय में दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग तथा अन्य मतदाताओं के लिए अलग-अलग स्टेज बनाए गए हैं जहां पर उनके लिए चाय व कॉफी की व्यवस्था की गई है
बूथ की विशेषता यह रही कि इसे ग्रीन थीम पर बनाया गया है इसमें 400 पौधों का उपयोग किया गया
मतदान केंद्र में दो जगह सेल्फी स्टैंड बनाए गए हैं जो मतदाताओं को मतदान की प्रेरणा आगे भी देंगे
Comments
Post a Comment