आसींद न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 9602177284

महिला बूथ अवेयरनेस ग्रुप बढ़ाएगा मतदान प्रतिशत

मुकेश चौधरी रिपोर्टर 
आसीन्द महिला बूथ अवेय


रनेस ग्रुप बढ़ाएगा मत
दान प्रतिशत 
 
आंगनबाड़ी की महिला कार्मिक करेगी घर घर जाकर मतदान के लिये प्रेरित
 
इससे महिलाओं में आयेगी मतदान के प्रति जागरूकता व लोकतन्त्र होगा मजबूत
 
दिव्यांगों व वृद्ध मतदाताओं की करेगा मदद व आम मतदाताओं को मतदान के लिए करेगा प्रेरित --
 
गजेंद्र सिंह राठौड़ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भीलवाड़ा
 
आसीन्द मे सुगम मतदान के लिए कार्यशाला आयोजित
 


आसींद में महिला बूथ अवेयरनेस ग्रुप की बैठक आयोजित
 
निर्वाचन विभाग की स्वीप कार्य योजना के तहत मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भीलवाड़ा गजेंद्र सिंह राठौड ने विधानसभा क्षेत्र आसींद में महिला बूथ अवेयरनेस ग्रुप की बैठक ली । 
 
बीएलओ के नेतृत्व में बूथ अवेयरनेस ग्रुप का गठन किया गया है जिसमें यह ग्रुप प्रथम चरण में आवंटित गांव व मोहल्लों में जाकर मकान में कुल मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं की सर्वे करेंगे द्वितीय चरण में मतदाता पर्ची व मतदाता सहायता पुस्तिका का वितरण करेंगे तथा उपस्थित मतदाताओं की गणना की जाएगी । 
 
 


उपखंड अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि
तृतीय चरण में यह ग्रुप घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेंगे दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं को बूथ तक ले जाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी इसके तहत राजकीय वाहनों का प्रयोग किया जा सकता है । 
 
मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र आवश्यक है इसके अभाव में चुनाव आयोग द्वारा स्वीकृत अन्य दस्तावेज भी उपयोग में लिए जा सकेंगे इस बार मतदान की पुष्टि हेतु इस चुनाव में ईवीएम के साथ-साथ वीवीपट का भी उपयोग किया जाएगा मतदान केंद्र पर छाया पानी बिजली रैंप एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी । 
 
मतदाता को प्रमाणित मतदाता फोटो पर्ची दी जाएगी जिससे वह जान सकेगा कि उसे कौन से मतदान केंद्र पर मतदान करना है । 
 
बूथ अवेयरनेस ग्रुप सायंकाल मतदान समाप्ति पर अपने अपने क्षेत्र में कितने कितने मतदाताओं ने विशेष तौर से दिव्यांग वृद्ध मतदाताओं ने मतदान किया एवं कितने दिव्यांग वह वृद्ध मतदाता अनुपस्थित रहे इसकी जानकारी बीएलओ को देंगे एवं बीएलओ रिटर्निंग अधिकारी को देगा
 
भूअभिलेख निरीक्षक अशोक कुमार पारीक ने बताया कि सुगम मतदान हेतु आज एक कार्यशाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसींद में आयोजित की गई जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गजेंद्र सिंह राठौड़ उपखंड अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला तहसीलदार नवल राम मीणा रमेश चंद्र महेश्वरी नायब तहसलीदार गोपाल लाल माटोलिया सहित विधानसभा क्षेत्र आसींद की समस्त आंगनबाड़ी महिला कार्मिक सहित स्वयंसेवी संगठन ने भाग लिया कार्यशाला में उपस्थित  सभी प्रतिभागियों को  मतदान की शपथ दिलाई गई । इस कार्यशाला में चार चरणों में लगभग 1350 बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान BJP की दूसरी लिस्ट: ज्ञानदेव समेत 15 MLA, 3 मंत्रियों के टिकट कटे

आसीन्द में पटवारी व गिरदावर को ईवीएम व वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण