आसींद न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 9602177284

ग्राम पंचायत भवन बना तबेला ।

मुकेश चौधरी रिपोर्टर 
ग्राम पंचायत  भवन बना


 तबेला ।

रायला।  करजालिया ग्राम पंचायत को भवन को तबेला  बना दिया गया है जिसकि जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच सहित ग्राम पंचायत के  राजकीय  कर्मचारियों  को होते हुए भी अंजान बने हुए हैं तबेला बनाने वाले के खिलाफ  कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ग्राम पंचायत परिसर में भैसे बंधी हुई  रहती है। वही  भवन के भीतर चारा  की बोरियां भी रखी हुई है  । पंचायत भवन के दुरुपयोग होने की जानकारी होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी नेमीचंद शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत ने भवन को किसी भी व्यक्ति को किराए पर देने का प्रस्ताव  अनुमति किसी को नहीं दे रखी है !  इसके बावजूद यदि किसी ने ग्राम पंचायत भवन पर कब्जा कर रखा है तो हम उसे हटाने की कार्रवाई कर देंगे!


    अब तक सरकारी संपत्ति का खुलेआम दुरुपयोग होता रहा है। लंबे समय से ग्राम पंचायत भवन का दुरुपयोग होने के बाद भी  पंचायत प्रशासन का चुप बैठे रहना सवालों के घेरे में आना चाहिए। आओ ग्राम पंचायत भवन तबेला बनाने वाले व्यक्ति और उनके तबेला बनाने में सहयोग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए थी जो कि नहीं की गई और ग्राम पंचायत के भवन को तबेला बनाने वाले व्यक्ति का संरक्षण किया गया चौकी सरकारी नियमों की भरपूर अवहेलना तथा पंचायत प्रशासन की घोर लापरवाही का सबूत सामने आया है

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान BJP की दूसरी लिस्ट: ज्ञानदेव समेत 15 MLA, 3 मंत्रियों के टिकट कटे

आसीन्द में पटवारी व गिरदावर को ईवीएम व वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण