आसींद न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 9602177284

ईरास बच्चों के द्वारा श्रृंखला बनाकर दिया मतदान का सन्देश 

मुकेश चौधरी रिपोर्टर 


आसीन्द उपखण्ड के ईरांस ग्राम पंचायत में 11 बजे राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में  बनाई बच्चो की मानव श्रृंखला । इरांस में बनी अनोखी मानव श्रृंखंला ग्रामवासीई ने की फोटोग्राफी ।

सवा सौ बच्चो नें मानव श्रृंखला बना दिया मतदान का सन्देश " 7 दिसम्बर मतदान अवश्य करें " । सन्देश पर  125 बच्चो ने विद्यालय में बनाई मानव श्रृंखला । स्थानीय विद्यालय के बच्चो ने लिया भाग ।


विधान सभा क्षैत्र आसीन्द में उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला के निर्दशानुसार एक अनोखा नवाचार किया । स्वीप कार्ययोजना के अन्तर्गत क्षैत्र के मतदान प्रतिशत को बढाने के लिये रा0उ0मा0वि0 ईरांस के  प्रागण पर " 7 दिसम्बर मतदान अवश्य करें "  सन्देश पर विद्यालयों के बच्चो से मानव श्रृंखला बनवाई । श्रृंखला बनाने में बच्चों ने उत्साह दिखाया तथा अनुशासन का परिचय देते हुये मात्र 5 मिनट में वे मानव श्रृंखला का भाग बने । 



मदन गोपाल व्यास प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर उपस्थित बच्चो को लोकतन्त्र के लिये मतदान का महत्व बताया तथा आग्रह किया कि इस मानव श्रंखला के बारे में आप सभी अपने घर गांव जाकर बताये व आगामी 7 दिसम्बर को मतदान के लिये उन्है प्रेरित करें । अधिकतम मतदान से देश का लोकतन्त्र मझबूत होगा । आप सभी अपने माता पिता रिश्तेदारों को 7 दिसम्बर को मतदान करने के लिये याद जरूर दिलावें । उन्है बतावे की छोड़ो कुछ समय के लिये अपना काम, देश के लिये करो मतदान । इस मौके ग्राम पंचायत तथा विधालय स्टाप भी मौजूद रहा था ।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान BJP की दूसरी लिस्ट: ज्ञानदेव समेत 15 MLA, 3 मंत्रियों के टिकट कटे

आसीन्द में पटवारी व गिरदावर को ईवीएम व वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण