वोट डालने की जिद्द मैराथन दौड़ेगा आसींद ।
मुकेश चौधरी रिपोर्टर आसीन्द में रन फोर वोट मेराथन 
दौड़ 20.10.18 को आसीन्द में, मतदाता जागरूकता के लि
ए दौडेगा आसीन्द
तैयारी बैठक आज
हुई आसींद में
विधानसभा क्षेत्र आसींद में में मतदाताओं को विधानसभा चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए रन फोर वोट मैराथन दौड़ का आयोजन 20 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे आयोजित होगी। इस दौड़ का उदेश्य यह है कि आम आदमी को मतदान के लिए प्रेरित करना और शहर तथा विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता पैदा करना।
आसींद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) दिनेश राय सापेला ने बताया कि मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए रन फोर वोट मेराथन दौड़ में 4 विद्यालयो के छात्र 3 कोलेज के छात्र भाग लेंगे। इसके लिए विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, खेल संगठनों के अलावा विद्यार्थियों, सामान्य नागरिकों से सहयोग कर मैराथन दौड़ में शामिल होने की अपील की है।
मैराथन दौड़ को और अधिक व्यापक स्तर पर करने के लिए 18 अक्टूबर को पंचायत समिति सभागार में बैठक का आयोजन किया गया है । आसींद में मैराथन दौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसींद से प्रारंभ होकर बस स्टैंड रिलायंस पैट्रोल पंप तहसील चुंगी नाका पंचायत समिति मुख्य बाजार में होती हुई वापस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसींद में समापन होगा इस दौड़ में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा
Comments
Post a Comment