आसींद न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 9602177284

आसीन्द में साईकिल रेली से दिया मतदान का सन्देश 

मुकेश चौधरी रिपोर्टर


5 किलोमीटर तक चलाई साईकिल 
की मतदान की अपील ।
उपखण्ड अधिकारी दिनेश राय सापेला ने हरी झण्डी दिखा कर की रेली की शुरूआत ।  अपने सम्बोधन में उपखण्ड अधिकारी ने की मतदान की अपील । 


45 मिनट में 5 किलोमिटर साईकिल चला निकाली रेली दिया मतदान का सन्देश ।

चौराहो व छोटी बस्ती में रूक रूक कर की मतदान की अपील ।  

500 साईकिल चलाई एक साथ ।


क्षैत्र में अब तक की सबसे बड़ी साईकिल रेली । 
युवतिया व महिलायें भी नही रही पिछे रेली के साथ चलाई स्कूटी । 

अपने काम से आसीन्द व आस पास के ग्रामों से साईकिल पर आये मतदाताओं ने अपने आपको इसमें किया शामिल । 


उपखण्ड अधिकारी दिनेश राय सापेला, तहसीलदार नवलराम मीणा,  विकास अधिकारी अमित कुमार जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी हीरावन्ती आसनानी, एटीओ नारायणलाल रावल, बालूराम गुर्जर सहायक अभियंता जलदाय विभाग चिकित्सा अधिकारी , बीसीएम एच ओ प्रितम गुप्ता , डा. विजय गोयल, प्रधानाचार्य मीना प्रतिहार, बालमुकुन्द वैष्णव राजेन्द्र सैन, रामप्रसाद शर्मा आफिस कानूनगो ने भी चलाई साईकिल । 

स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एंव 7 दिसम्बर को होने वाले विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से आज आसीन्द में प्रातः 10.00 बजे 5 किलोमीटर साईकिल रेली निकाली गई । इसमें लगभग 500 छात्रों व मतदाताओं व ब्लाक स्तरिय अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया । 
 
5 स्वीप रथो के साथ सभी ब्लाक स्तरिय अधिकारी अपने अपने विभागीय वाहनो को स्वीप रथ बना कर मतदान करने की अपील के नारों के साथ 5 किलोमीटर साईकिल रेली के साथ चले । 


9 विद्यालय के बच्चो, अध्यापको, समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों, ग्राम के स्वंयसेवी संस्थाओ, प्रबुद्ध वर्ग,  पेंशनर, विभिन्न धार्मिक,युवा,महिला समूहो ने रेली में भाग लिया । क्षैत्र की इतनी बड़ी साईकिल रेली निकालने में शहर के प्रबुद्ध वर्ग, युवा मतदाताओं ने साईकिल चला कर रेली में अभूतपूर्व सहयोग किया । 

विकास अधिकारी अमित कुमार जैन के निर्देशन में  साईकिल रेली आसीन्द के पंचायत समिति चोराहा से प्रारम्भ होकर हवाला,उपरली हवेली, बड़ा मन्दिर, संकड़ा बाजार, गाँधी चोक , तेरापंथ सभा भवन,  रा. उ. मा. वि. आसीन्द, बस स्टेण्ड, खारी नदी के किनारे, हरीजन बस्ती, रिलायंस पेट्रोल पम्प, बीएसएनल टावर, पथवारी, होड़ा शोरूम बजाज शोरूम, तहसील चुंगीनाका, पंचायत समिति रोड़, एसबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, देवनारायण स्थान महाराणा प्रताप  चोराहा पर, पंचायत समिति चोराहा पर समाप्त हुई  । 

इस रेली को देखने मतदाताओं का हजूम उमड़ पड़ा । युवा व महिला मतदाताओं में रेली में भाग लेने की होड़ सी लग गई । 

विकास अधिकारी पंचायत समिति चौराहा पर रेली समाप्ति की घोषणा के साथ  उपस्थित जन समुदाय से 7 दिसम्बर को मतदान की अपील की । 

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी दिनेश राय सापेला तहसीलदार नवलराम मीणा भू.अ.नि. अशोक कुमार पारीक मोहम्मद असलम सहित आसीन्द के समस्त प्रबुद्ध वर्ग ,महिला छात्र-छात्राओ ने रेली में अपने को शामिल कर उपस्थिति दर्शाई तथा सभी ने मतदान का सकंल्प लिया  ।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान BJP की दूसरी लिस्ट: ज्ञानदेव समेत 15 MLA, 3 मंत्रियों के टिकट कटे

आसीन्द में पटवारी व गिरदावर को ईवीएम व वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण